Screenshot_20260815_175128_WhatsApp

ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी काशीपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र परिषद के पदस्थापन समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद एक्टिविटी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में स्कूल मेंटर उमा वात्सल्य, एमडी नितिन वात्सल्य एवं प्रिंसिपल मिस्टर पीटर मार्शल की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। स्कूल मेंटर उमा वात्सल्य ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखें और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर नेतृत्व के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

छात्र परिषद में Head Boy साहिल रावत, Head Girl तनवीर कौर, School Sports Captain आयुष कुमार और Academic Captain मोहम्मद रिहान को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गईं। इसके साथ ही अन्य छात्र पदाधिकारियों, हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को भी उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में कक्षा 8 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि कक्षा 2 और 5 के विद्यार्थियों ने शानदार समूह नृत्य किया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के देशभक्ति समूह गान और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए तथा कविता पाठ के माध्यम से भी सभी को भावविभोर किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रेरणादायी ‘Words of Wisdom’ के बाद प्रिंसिपल मिस्टर पीटर मार्शल ने सभी का आभार व्यक्त किया। मिठाई वितरण के साथ यह समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!