





वसुंवाशिंगटन। अमेरिका के इलिनोइस में एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय मां एंजेलीना खलीमेंडिक की मौत हो गई। वह अपने तीन बच्चों के साथ इंडिपेंडेंस ग्रोवर फॉरेस्ट प्रिजर्व में डेस प्लेन्स नदी के किनारे मछली पकड़ने गई थीं। इसी दौरान उनका सात वर्षीय बेटा फिसलकर नदी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए एंजेलीना ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित किनारे खड़े परिवार के एक सदस्य तक पहुंचा दिया।
बेटे की जान बचाने के बाद एंजेलीना खुद तेज बहाव की चपेट में आ गईं और गहरे पानी में बह गईं। हादसे के समय उनकी 11 वर्षीय बेटी और नौ साल का दूसरा बेटा भी मौके पर मौजूद था, जबकि उनके पति शहर से बाहर थे। रिश्तेदारों और राहगीरों ने एंजेलीना को पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें एडवोकेट कॉन्डेल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, इलाके में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। नदी में गिरे पेड़, डालियां, मलबा और पत्थर तेज बहाव के बीच खतरे को और बढ़ा रहे थे। बेटे की जान बचाने के दौरान एंजेलीना की मौत की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
