





काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘नई शिक्षा नीति द्वारा शैक्षिक प्रणाली में चुनौतियां एवं बदलाव’ विषय पर छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरती शर्मा, स्नेहा, दुर्गा, प्रियंका, निकिता पाण्डे सहित अन्य छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में विचार रखे। प्रतियोगिता में निकिता पाण्डे ने प्रथम, आरती शर्मा ने द्वितीय तथा दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति रावत शामिल रहीं। वहीं, गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा एवं श्रीमती पुष्पा धामा सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं, शैक्षिक बदलावों और उससे जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
