IMG-20260821-WA0021

काशीपुर। राज्य कर विभाग ने टाइल्स एवं सैनेटरी का कारोबार करने वाली फर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच और तलाशी के दौरान बिक्री छिपाए जाने की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित फर्मों ने मौके पर ही दो करोड़ रुपये राजकोष में जमा कराए। विभाग अब विस्तृत जांच के बाद ब्याज और अर्थदंड की भी वसूली करेगा। राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर राज्य कर विभाग की रुद्रपुर एसआईबी यूनिट को सूचना मिली थी कि काशीपुर में टाइल्स और सैनेटरी का कारोबार करने वाली कुछ फर्में अपनी पूरी बिक्री जीएसटी रिटर्न में घोषित नहीं कर रही हैं। सूचना के आधार पर एडिशनल कमिश्नर राकेश वर्मा के निर्देशन और ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरुवा के नेतृत्व में संबंधित फर्मों के खिलाफ जांच, तलाशी एवं अभिग्रहण की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर मो. इसहाक खान के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान विभागीय टीम ने फर्मों के लेखा-पुस्तक, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित फर्मों द्वारा अपनी संपूर्ण बिक्री जीएसटी रिटर्न में घोषित नहीं की जा रही थी जांच के दौरान फर्मों की ओर से दो करोड़ रुपये की राशि मौके पर ही राजकोष में जमा कराई गई। कार्रवाई में उपायुक्त ज्ञान चंद्र, सौरभा तिवारी, सहायक आयुक्त कविता पाठक, डॉ. रिंकन सिंह, मो. यासिर, संतोष कुमार, अनिल सिंह चौहान, दीपक कुमार, हरिओम वर्मा, अमन कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!