





काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समिति से जुड़े आंदोलनकारियों ने काशीपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में तहसील काशीपुर में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि चिन्हीकरण के लिए गठित जांच समितियों द्वारा कई मामलों में जांच पूरी की जा चुकी है, इसके बावजूद जांच रिपोर्ट शासन तक नहीं भेजी गई है। इससे आवेदित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समिति ने मांग की कि जिन प्रकरणों की जांच पूरी हो चुकी है, उनकी रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजी जाए तथा लंबित मामलों में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्रवाई कर चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार विश्नोई, सचिन शर्मा एडवोकेट, रिजावन अहमद, प्रमोद यादव, नीरज ठाकुर, अनुराग सारस्वत, प्रदीप कुमार, रामभरोसे, अमित कुमार, जीवन कुमार, सुरेश चंद्र गौड़, दीपक कुमार, रामसिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय कुमार शर्मा, सतीश कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में आवेदित राज्य निर्माण आंदोलनकारी मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
