Screenshot_20260828_144246_WhatsApp

काशीपुर। भारत विकास परिषद, काशीपुर शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन 26 अगस्त,2026 को किया गया। प्रतियोगिता में नगर के 9 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जिसमें द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की कक्षा 6-9 की टोली में भाव्या ग्रोवर, कृतिका बोरा, सिमरन मल्होत्रा, प्राची, आशना बाठला, प्रभलीन कौर, सिमरन बख्शी एवं समृद्धि बख्शी ने अपनी अद्भुत सामूहिक गायन, लय एवं ताल के समन्वय से निर्णायक मंडल से खूब सराहना बटोरी ।
शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कृत गीत प्रस्तुति में प्रथम स्थान तथा हिंदी गीत प्रस्तुति में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों के संयुक्त मूल्यांकन में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर जी, चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर जी, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर जी, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार जी, संयुक्त प्रबंध निर्देशिका सुश्री कामाक्षी कपूर जी एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी ने गतिविधि प्रमुख रिशु गुसाईं जी के कुशल नेतृत्व, संगीत शिक्षक दीपक त्रिपाठी जी एवं सुहैब अहमद जी के अथक परिश्रम, नियमित रियाज़ एवं विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, मेहनत एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली प्रतिभागी भविष्य में भी अपनी कला और संगीत साधना के बल पर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!