Screenshot_20231003_181429_Samsung Internet

काशीपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर सौंपी। अलका पाल ने कहा कि घटना को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद इस तरह की घटना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!