Screenshot_20260906_112150_WhatsApp

ओरिसन स्कूल कुंडेश्वरी, काशीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेंटर श्रीमती मोना वात्सल्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य अच्छे अंक के साथ-साथ अच्छे संस्कार और बेहतर इंसान बनाना भी है। स्कूल डायरेक्टर श्री नितिन वात्सल्य ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माण की मजबूत नींव हैं। समापन अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्री पीटर मार्शल ने कहा कि भारत की लगभग 147 करोड़ की आबादी के बीच करीब 1 करोड़ शिक्षक शिक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को दिशा देने की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है, इसलिए शिक्षक होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों के उत्साह और खुशी के माहौल के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!