Screenshot_20260906_162812_WhatsApp

बिना सत्यापन रह रहे लोगों के चालान, मकान मालिकों पर ₹10 हजार तक का जुर्माना

ऊधमसिंह नगर। जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किच्छा, पुलभट्टा और सितारगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जांच करते हुए बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों और सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलभट्टा क्षेत्र में 3 मकान मालिकों पर ₹10-10 हजार का चालान किया गया, जबकि बिना सत्यापन रह रहे 5 लोगों के ₹250-250 के नगद चालान काटे गए।

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में 7 मकान मालिकों/व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम के तहत ₹10-10 हजार का चालान किया गया। वहीं 2 लोगों के ₹250-250 के नगद चालान किए गए।

सितारगंज क्षेत्र में 6 मकान मालिकों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया, जबकि बिना सत्यापन रह रहे 11 लोगों के ₹250-250 के नगद चालान काटे गए।

पुलिस ने सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किरायेदार रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!