
काजीपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली को संबोधित करने के लिए पधारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के पश्चात भाजपा के तथाकथित कार्यकर्ताओं द्वारा श्री रामलीला मैदान का शुद्धिकरण कर जो अपमान एक दलित नेता का किया गया है उसे कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है भाजपा द्वारा यह जो कृत्य किया गया है वह घोर अपराध की श्रेणी में है जिसको कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि श्री खड़गे जी देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक है जिनका राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन 55 वर्ष से अधिक का हो गया है उनके साथ ऐसा कृत्य और अपमान जो उत्तराखंड सरकार और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है वह बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं है यह मामला संसद की गलियों तक पहुंच चुका है और उसके बावजूद भी इस पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई बल्कि इसके लिए आवाज उठाने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के ऊपर एससी/ एसटी में मुकदमा दर्ज किया गया है वह पूर्ण रूप से ओछी राजनीति का परिचायक है। डॉक्टर दीपिका गुड़िया ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि धामी सरकार देश की सबसे भ्रष्टम सरकारों में से एक तो है ही लेकिन अब तो यह निचले स्तर की राजनीति पर उतारू हो चुकी है जिसको हम कार्यकर्ता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे इसी के विरोध में कल 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान दीपिका गुड़िया ने अपने साथियों सहित प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देगा लेकिन उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार से राहुल गांधी जी के खिलाफ लगे मुकदमे को वापस लेने और मल्लिकार्जुन खड़गे जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील करी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु मान, पूर्व प्रदेश सचिव विकल्प गुड़िया , यथार्थ आत्रेय, देवांश शर्मा, कार्तिक अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
