Screenshot_20260912_141237_WhatsApp

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ सहोता अस्पताल काशीपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय तथा क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा भी मौजूद रहीं।प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय से 10 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ अवसर पर डॉ. रवि सहोता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। महिला वर्ग के पहले मुकाबले में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर ने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में डीएसबी कैंपस, नैनीताल ने राजकीय महाविद्यालय, जसपुर को हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला एसआईएमटी, काशीपुर और पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के बीच हुआ, जिसमें रामनगर की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में डीएसबी कैंपस, नैनीताल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा को पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 14 मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएसबी परिसर, नैनीताल और एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी की टीम ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डीएसबी परिसर, नैनीताल उपविजेता रहा।
महिला वर्ग के फाइनल में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर और एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी की टीम विजेता रही, जबकि मेजबान चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की टीम उपविजेता रही। समापन अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री वीरेंद्र शाह, डॉ. सुरेंद्र नेगी, श्रीमती अनीता बोरा, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टंडन, श्री विजेंद्र कुमार, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह, डॉ. चंचल कुमार, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, श्री मनोज कुमार, डॉ. महेश कुमार एवं डॉ. सोमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री वीरेंद्र शाह, कु. ममता रावत, श्री कल्पित चौसाली एवं श्री हिमांशु वैश्य ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा चनियाल ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!