





काशीपुर /रामनगर,
ललेट उमा देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य ‘ग्रैंड साड़ी रन’ (महिला साड़ी मैराथन) में महिलाओं और बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधान और फिटनेस के इस अनूठे संगम में करीब 150 महिलाओं एवं 50 बच्चों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। मैराथन का शुभारंभ डिग्री कॉलेज, रामनगर से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर वन में जाकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका श्रीमती उर्वशी दत्त बाली एवं मिस्टर डेजर्ट धीरज पुरोहित उपस्थित रहे। इस अवसर पर
उर्वशी दत्त बाली ने कहा की
हम अक्सर सोचते हैं कि साड़ी केवल पूजा-पाठ या शादी-ब्याह के लिए है, लेकिन आज यहाँ मौजूद हर महिला ने यह साबित कर दिया है कि साड़ी हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी ताकत और पहचान है। एक हाथ में परंपरा और पैरों में आगे बढ़ने की रफ्तार—यही आज की भारतीय नारी का असली रूप है।उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक फिटनेस इवेंट नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और एकता का सच्चा जश्न है। जब महिलाएं कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती हैं, तो पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश जाता है। श्रीमती बाली ने आयोजक निधि मेहरा और ‘लेट उमा देवी वेलफेयर सोसाइटी’ की पूरी टीम को इस अनोखी और खूबसूरत सोच को जमीन पर उतारने के लिए हार्दिक बधाई दी।
समारोह के दौरान स्टेपिंग स्टोन्स एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के साथ मंच पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी, श्रीमती अमिता लोनी, श्रीमती ममता पांडे, श्रीमती भावना भट्ट, गीत जी तथा पुष्कर हॉबी क्लासेस की पूनम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती बाली एवं आयोजन मंडल ने मैराथन को सुव्यवस्थित व सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस , स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, वन विभाग एवं डीएफओ रामनगर का विशेष आभार व्यक्त किया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
