Screenshot_20231003_181429_Samsung Internet

कोटाबाग (नैनीताल), 26 सितंबर 2026। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में शिक्षण सत्र 2026-27 के छात्रसंघ निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन समिति के सदस्यों द्वारा की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से विभिन्न पदों के लिए वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। सूची को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड एवं मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया। महाविद्यालय में छात्रसंघ के कुल छह पदों के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनकी जांच के बाद सभी सात नामांकन वैध एवं अर्ह पाए गए महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। साथ ही मीडिया को भी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार वैध प्रत्याशियों की सूची की एक प्रति स्थानीय पुलिस चौकी, एलआईयू टीम, उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसील प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी जाएगी। इस प्रकार नामांकन प्रक्रिया के बाद अब महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन की आगामी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *