





काशीपुर। नगर निगम परिसर में बुधवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्य के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना रहा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देना आवश्यक है।शिविर के समापन पर सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण भी किया गया। पीपीई किट के माध्यम से कार्य के दौरान कर्मचारियों को संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाव में मदद मिलेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त कुमारी शालिनी नेगी सहित नगर निगम के अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
