
काशीपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रामधुन, ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवियों, छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेवियों ने ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने ‘स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ का संदेश देते हुए देश में निर्मित स्थानीय उत्पादों के उपयोग और उन्हें बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. दीपा चनियाल, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्री मनोज कुमार, डॉ. शिप्रा छावड़ा, डॉ. महेश कुमार, कुमारी सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
