





काशीपुर: देवभूमि सहोदय इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तीसरे दिन शनिवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान छावनी चिल्ड्रेन एकेडमी और ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दिन का पहला मुकाबला छावनी चिल्ड्रेन एकेडमी और केपीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केपीसी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छावनी एकेडमी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष यादव ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए नाबाद 95 रनों की पारी खेली। 165 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केपीसी की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 41 रनों पर सिमट गई। छावनी एकेडमी की धारदार गेंदबाजी के सामने विरोधी बल्लेबाज टिक नहीं सके। टीम के लिए वरुण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि समर और अद्वित ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस मैच में दीपक नेगी और सुमित कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दूसरा मुकाबला ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर और साई पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इस मैच में ग्रेट मिशन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण (गेंदबाजी) का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साई पब्लिक स्कूल ने संभलकर खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 94 रन बनाए। जवाब में 95 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ग्रेट मिशन की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में अंपायरिंग (निर्णायक) का जिम्मा संतोष और सोनू ने संभाला।
रविवार को खेले जाएंगे

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
