
काशीपुर : किसानों की समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 7_ सूत्री मांग_पत्र उप जिला अधिकारी कार्यालय में देकर मुख्यमंत्री से उनके निदान की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परम सिद्धू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जता कर जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकारी कांटों पर शीघ्र तोल शुरू करने, किसानों को ट्यूबवेल के विजली बिल माफ करने, बारिश से किसानों की जो फसल नष्ट हुई है उसका मुआवजा दिए जाने, गन्ने का मूल्य ₹700 प्रति कुंतल निर्धारित करने, फसल की बुवाई के समय खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी है। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि अगर सरकार द्वारा किसानों की मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में बड़ा आंदोलन छोड़ देगी । इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, पीसीसी सचिव मुशर्रफ हुसैन, एड. उमेश जोशी, संदीप सहगल ,जितेंद्र सरस्वती, रियासत हुसैन,पार्षद शाह आलम, गौरव चौधरी, मंसूर अली मंसूरी, चंद्रभूषण डोभाल,राकेश भगत, वसीम राजा, रशीद फारूकी, मो. कयूम,अफसर अली, हरदेव सिंह, हैरी,राजू छीना, मोहम्मद सादन, अनमोल सिंह, विश्वजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव वोहरा,एड.असलम, अंकित यादव आदि बड़ी संख्या मैं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
