October 9, 2026
Screenshot_20261009_153501_WhatsApp

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में 8 अक्टूबर 2026 को रूहानी मिशन कृपाल आश्रम आध्यात्मिक सोसाइटी एवं महाविद्यालय की एंटी ड्रग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रीमती सुषमा लुथरा ने छात्राओं को ध्यान के माध्यम से तनाव प्रबंधन के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ध्यान करने से तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा मन को शांत रखने में मदद मिलती है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराने के साथ ही नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति रावत एवं कुमारी सृष्टि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!