
सचल खाद्य विश्लेषणशाला से 51 खाद्य पदार्थों का प्राथमिक परीक्षण, 175 कारोबारियों और उपभोक्ताओं को किया जागरूक
जसपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जसपुर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जसपुर के विभिन्न ढाबों, मिठाई की दुकानों, किराना स्टोर तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से उनका प्राथमिक परीक्षण किया गया अभियान के दौरान कुल 51 विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इनमें से पांच खाद्य पदार्थ प्राथमिक परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जांच में अरहर की दाल, पनीर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर शामिल हैं। दीपावली के दौरान मिठाइयों, मसालों, दुग्ध उत्पादों और अन्य खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ने के कारण इस तरह की जांच को उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसपुर में विभिन्न खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों का सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से प्राथमिक परीक्षण किया। इसमें पांच खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। हालांकि, इन प्राथमिक परीक्षणों के आधार पर संबंधित खाद्य पदार्थों में किसी विशेष प्रकार की मिलावट की पुष्टि नहीं मानी जा सकती। खाद्य पदार्थों की वास्तविक स्थिति और मानकों के उल्लंघन की पुष्टि के लिए आवश्यकतानुसार प्रयोगशाला की विस्तृत जांच महत्वपूर्ण होती है। विभागीय अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखना, उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना तथा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना रहा। खाद्य पदार्थों के परीक्षण के साथ-साथ जसपुर में सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से दो जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लगभग 175 खाद्य कारोबारियों और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की पहचान, सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं, उपभोक्ताओं को भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेट पर अंकित जानकारी, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा अन्य आवश्यक विवरणों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में उपायुक्त लैब श्री बी.एस. बिष्ट, ऊधम सिंह नगर के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अपर्णा शाह, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) श्री अनुभव भट्ट तथा श्री गौरव नेगी शामिल रहे। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी और जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। त्योहार के दौरान मिलावटी या मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच और जागरूकता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

