




काशीपुर -ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी, काशीपुर के विद्यार्थियों तनवीर, रेहान और भूमिका ने कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट, काशीपुर में आयोजित KPC फाउंडर चैलेंज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य, प्रबंध निदेशक (MD) श्री नितिन वात्सल्य तथा प्रधानाचार्य श्री पीटर मार्शल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे उनकी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन का परिणाम बताया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

