October 27, 2026
Screenshot_20261027_182246_WhatsApp

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को सदाचार, ज्ञान, नैतिकता और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे, सचिव यशवंत चौहान, अब्दुल सलीम एडवोकेट, प्रेस प्रवक्ता, बार एसोसिएशन,कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवधेश चौबे, इंदर सिंह, कश्मीर सिंह, विंदू शेखर शर्मा, वीसी नौटियाल, अंकित चौधरी, गौरव, संदीप सहगल, संजीव वाल्मीकि, बलवंत लाल, भोपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरगिस परवीन, प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, कैलाश कुमार, रणजीत सिंह, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, नीरज चौहान, रामकुमार सिंह चौहान और मोहम्मद वकील सिद्दीकी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!