October 29, 2026
Screenshot_20261029_135806_WhatsApp

उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों ने किया सम्मानित

काशीपुर। काशीपुर न्यायालय में पॉक्सो न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव का उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे ने की, जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। समारोह में वक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र नौटियाल,काशीपुर बार एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता सलीम एडवोकेट, ऑडिटर गौरव महलोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति तथा कार्यकारिणी सदस्य पंकूल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, कैलाश कुमार, केदार सिंह और प्रीति शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवधेश चौबे, इंदर सिंह, उमेश जोशी और कश्मीर सिंह तथा पूर्व सचिव निपेंद्र चौधरी सहित अधिवक्ता प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सनत पैगीया, हरजीत सिंह, भास्कर त्यागी और पराग नेगी भी समारोह में शामिल हुए। समारोह में न्यायिक अधिकारियों की ओर से प्रथम अपर जिला जज मनोज गार्बियाल, द्वितीय अपर जिला जज उदय प्रताप सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती पूनम तोड़ी, सृष्टि बनियाल और आयशा परवीन उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने रितेश कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!