Screenshot_20250605_172532_WhatsApp.jpg

काशीपुर।‌ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप्स लिमिटेड में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही शरबत वितरण कर राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई। इस दौरान कंपनी के जीएम केपी सिंह ने कहा कि हर वर्ष 5 जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का मकसद है, लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझें। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित न करें, जल का दुरुपयोग नहीं करें। बिजली का अनावश्यक उपयोग न करें, इस्तेमाल के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद रखें। नजदीकी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें। वहीं, एचआर संजय शुक्ला ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित बनाए रखने का आहवान किया।‌इस अवसर पर दान सिंह बिष्ट, आरपी पंत, बीसी जोशी, नरेन्द्र पांडे, लाल प्रभाकर सिंह, बलजीत पोरवाल, उदय प्रताप सिंह, बीपी यादव, अखिलेश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!