Screenshot_20250607_102026_WhatsApp.jpg

काशीपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरोहण सामाजिक संस्था द्वारा पूर्व में की गई कला प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण दिवस के दिन सम्मानित किया गया। वर्ग क में अंशिका भारती प्रथम ,सानवी पोखरिया व काव्या रावत द्वितीय एवं रिद्धिमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।वर्ग ख में पूर्वी रावत ने प्रथम लवीना बिष्ट ने द्वितीय एवं लावण्या रावत व यतिका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ग़ में गरिमा कांडपाल प्रथम , आयुष बिष्ट द्वितीय,एवं भास्कर चौहान तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर भूत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री अवतार सिंह नागर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे । उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया।साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री बी. डी. मिश्र एवं संस्कार भारती की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुल मिश्रा भी उपस्थित थे। श्रीमती मिश्रा ने अपने कविता संग्रह से एक कविता भी सुनाई। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नीता पोखरिया ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की। संस्था की सचिव श्रीमती चित्रा बिष्ट ने सभी का आभार प्रकट किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती मंजुल मिश्रा और कुमकुम पोखरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बच्चों के पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर दीपा, कल्पना , विपिन ,आरती सहित कई अभिभावक सहित बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!