Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम परमानंदपुर निवासी घुस्तर अली ने शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपनी पत्नी नाजमा (30) की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नाजमा के मायके वाले ससुराल पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद नाजमा के भाई दानिश ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। शादी में काफी दहेज दिया, बावजूद इसके घुस्तर नाजमा को पीटता था। नाजमा के घुस्तर से इशांत (11), अमन (8) व अतरूल गाजी (6) और एक बेटी रुसना (7) हैं। वहीं, नाजमा के पिता इरफान निवासी गांव चाउपुरा थाना स्वार जिला रामपुर यूपी ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर आरोप लगाया कि ससुराली उनकी बेटी को मिलने भी नहीं देते थे। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दामाद ने फोन कर बताया कि नाजमा की तबीयत खराब है। वह उसे मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल ले जा रहा है। इस पर वह लोग अस्पताल पहुंचे, जहां किसी के न मिलने पर वह नाजमा की ससुराल गये तो वहां उसका शव पड़ा था। उनकी बेटी के सिर पर गहरे घाव और चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि बेटी को उसके पति, देवर नदीम व आदिल और बहनोई शमशेर ने पीट-पीटकर मार डाला है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!