Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर डाली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जम्मू-कश्मीर के गुलाबगढ़ निवासी 24 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व. सूरम चंद्र ने बीती 22 जनवरी को गांव फसियापुरा निवासी उदल सिंह की बेटी स्वाति से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मार्च में संजय कुमार अपनी पत्नी स्वाति को साथ लेकर आनी ससुराल गांव फसियापुरा आकर रहने लगा और यहां एक पेपर मिल में नौकरी करने लगा। स्वाति के मुताबिक पति संजय आज सुबह अपने घर जम्मू-कश्मीर जाने को घर से निकल गया और
कुछ देर बाद सुबह लगभग पौने दस बजे घर लौट आया और पानी पिला दो कहकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। इस दौरान उसके पिता भी काम के लिए चले गए। जब वह पानी लेकर ऊपर गई तो देखा कि पति का शरीर कुंडे में फंदे से झूल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!