Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर लाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरु़वार को मानपुर रोड निवासी नंद किशोर (47) पुत्र केवला नंद बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी की ओर से वापस आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन बाइक पर टक्कर मारकर फरार हो गया। किसी राहगीर ने उसे सरकारी अस्पताल रामनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लाया जा रहा था।
रास्ते में पीरूमदारा से निकलने के बाद उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!