February 15, 2026
Screenshot_20250703_163811_WhatsApp.jpg

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय तथा इनसे सम्बद्ध समस्त शासकीय/अशासकीय व निजी महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं (UG Courses) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है।
इस शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। समस्त छात्र BBA, BCA, BCom(H) सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए केवल एक ही पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण लिंक: https://ukadmission.samarth.ac.in/
शिक्षा विभाग ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों या किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
छात्रों से अनुरोध है कि वे प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नियमित रूप से समर्थ पोर्टल पर विजिट करें तथा प्रवेश हेतु श्रीराम संस्थान में सम्पर्क करें।
सम्पर्क सूत्रः- 8194069000, 7017627714

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *