Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर 3 जुलाई रात्रि को कुमाऊँ वैश्य महासभा की एक आवश्यक बैठक स्थानीय श्री रामलीला के कक्ष में संपन्न हुई । जिसमें मुख्य रूप से इस वर्ष होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा आगामी 28 सितम्बर 2025 रविवार सायंकाल को, गत वर्ष की भाँति भव्य रूप में प्रियांशु बंसल जी के संयोजकत्व में मोहल्ला किला से निकालने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जे पी अग्रवाल जी ने कहा कि इसमें समाज के सभी घटकों की सक्रिय सहभागिता तय की जाएगी। शोभा यात्रा के संयोजक प्रियांशु बंसल जी ने कहा कि संस्था के संरक्षक आदरणीय योगेश जिंदल जी के आशीर्वाद और सर्वसमाज के सहयोग से शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के अंत में संस्था के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता जी, महामंत्री एम पी गुप्ता जी और कोषाध्यक्ष के सी बंसल जी ने सभी उपस्थित का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!