Screenshot_20250715_204348_WhatsApp.jpg

मानपुर प्रधान पद के लिए रेखा पुजारी एवं उनके समर्थकों ने प्रचार प्रसार तूफानी अंदाज में तेज कर दिया है हालांकि अभी चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हुए हैं परंतु रेखा पुजारी के समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा सकता है क्योंकि रेखा पुजारी के पति नवीन पुजारी एक मंजे हुए राजनीतिक व्यक्ति हैं पूर्व में वह भाजपा नगर अध्यक्ष कालागढ़ तथा विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके हैं इसीलिए राजनीतिक सरगर्मियां क्रियाकलापों एवं जोड़-तोड़ की राजनीति का उनको महारत हासिल है आज दर्शनों की संख्या में रेखा पुजारी एवं नवीन पुजारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने नई बस्ती मानपुर शक्ति नगर खालसा फॉर्म बिष्ट कॉलोनी वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 9 में जाकर जनसंपर्क किया एवं घर-घर जाकर वोट एवं सहयोग की अपील की वहां मौजूद बुजुर्गों ने रेखा पुजारी को जीत का आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय लोग प्रत्याशी रेखा पुजारी के पीछे काफिले के रूप में चलने लगे जिसको देखकर स्वयं नवीन पुजारी और रेखा पुजारी अधिक उत्साहित एवं ऊर्जावान दिखाई देने लगे रेखा पुजारी के साथ चल रहे जन सैलाब को देखकर स्थानीय लोग भी उनकी जीत को संभव मानकर चल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!