Screenshot_20251015_182705_Gallery.jpg

काशीपुर, 15 अक्टूबर 2025

श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर में आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को ”वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई।

कार्यक्रम में छात्रों ने कविताएँ, भाषण आदि प्रस्तुतियाँ देकर डॉ. कलाम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने इस दिवस को डॉ. कलाम के “बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा” के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह साबित किया कि सीमित साधन होने के बावजूद यदि व्यक्ति में दृढ़ निश्चय और मेहनत की भावना हो तो वह देश का गौरव बन सकता है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने ज्ञान और कर्म से समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह जी ने कहा कि डॉ. कलाम ने सदैव विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। उनका मानना था कि सपना वही सच्चा होता है जो आपको सोने न दे। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें, निरंतर सीखते रहें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा जी ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन से हमें यह सिखाया कि शिक्षा केवल डिग्री पाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति है। हमारे छात्र भी उसी भावना से आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!