Screenshot_20251019_135450_WhatsApp.jpg

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर गृहविज्ञान विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला विभाग द्वारा ऐपण एवं दिवाली सजावट सामग्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। असि0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 वन्दना सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
रंगोली प्रतियोगिता में अर्शदीप कौर, खुशदीप कौर ने प्रथम, काजल उठवाल, निशा परवीन ने द्वितीय एवं ईशा, स्नेहा ने बाल्मीकि तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, शिवानी रावत ने द्वितीय एवं दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सजावटी सामान प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, रीतिका ने द्वितीय एवं अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने समस्त छात्राओं को बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर एसो0 प्रो0 डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रो0 डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!