Screenshot_20251115_193201_WhatsApp.jpg

जसपुर श्री सांई फार्मेसी कॉलेज में प्रत्येक वर्ष की भांति फार्मेसी वीक पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान जी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया, बॉलीवाल खेल में आज प्रथम दिन नर्सिंग कॉलेज, डिग्री, पालिटेक्निक एवं फार्मेसी के छात्रों के बीच बॉलीवाल का प्रथम दिवस नर्सिंग एवं डिग्री के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसमें नर्सिंग की टीम ने बाजी मारी, तथा फार्मेसी एवं पॉलिटेक्निक के छात्रों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा जिसमें पॉलिटेक्निक की टीम विजयी रही। नर्सिंग और पालिटेक्निक का रोचक मुकाबला आगामी 17/11/2025 को देखने को मिलेगा। बैडमिन्टन प्रथम चरण में नर्सिंग व फॉर्मेसी एवं पालिटेक्निक तथा डिग्री के छात्रों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अगले राउन्ड के लिए 22 छात्र एवं छात्राओं में से 11 छात्र एवं छात्रायें द्वितीय चरण के लिए सलेक्ट हुए, यह खेल प्रतियोगिता आगामी सात दिन तक रोचक मुकाबलों के साथ जारी रहेगी। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार सिंह, डायरेक्टर अवनीश कुमार, नर्सिंग के प्राचार्य परवेन्द्र शर्मा, पॉलीटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, डिग्री के प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार फॉर्मेसी के मौहम्मद सलमान, मानस कुमार, पंकज कुमार, संदीप कुमार, प्रशांत वशिष्ठ, मयंक कुमार, मोहित, तरूण चौहान, फरमान, ज्योति, शहगिल सल्तनत, विनीता, शिवम, पूजा ऐरी, नीमा बिष्ट, श्वेता टमटा, निदा कुरैशी, नेहा, मानसी, निधि मिश्रा, नरेन्द्र रावत, निपेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!