Screenshot_20251117_181101_WhatsApp.jpg

जसपुर श्री सांई शिक्षण संस्थान महुआडाबरा में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री राजकुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। स्वंयसेवियों में सुरभि, कशिश, आंचल, नेहा, सलोनी, मानसी, दीक्षा, सुहाना, कादिर आदि ने महुआडाबरा गांव में अम्बेडकर पार्क की घास काटकर सफाई की, और पेड़-पौधों की खुदाई करके उनमें खाद पानी लगाया, बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति की साफ-सफाई की और पार्क का सौन्दर्यकरण किया और ग्रामवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार, कौशल कुमार, डॉ शैलजा सिंह, काजल, शिखा, सना, राखी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!