Screenshot_20251118_145758_WhatsApp.jpg

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में ’’वस्तु एवं सेवा कर’’ (जी0एस0टी0) विषय पर महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सैल द्वारा एक विशेष जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आई0सी0ए0 काशीपुर की डायरेक्टर श्रीमती सपना अरोरा ने जी0एस0टी0 प्रणाली की संरचना, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स स्लैब एवं अनुपालन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर प्रणाली से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग सैल की संयोजिका श्रीमती शीतल अरोरा एसो0प्रो0 डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 वन्दना सिंह, असि0 प्रो0 डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!