Screenshot_20251225_091031_WhatsApp.jpg


काशीपुर कुंडेश्वरी स्थित ओरिसन स्कूल में क्रिसमस डे के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और खुशियों से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी झांकियों, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने-अपने किरदारों का जीवंत मंचन कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
क्रिसमस के उपलक्ष्य में विद्यालय में हाउस वाइज बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने बोर्ड को आकर्षक ढंग से सजाया। प्रतियोगिता में क्रिसमस से जुड़े संदेश, चित्र और रंगों का सुंदर संयोजन देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉस की विशेष एंट्री ने बच्चों की खुशियों को दोगुना कर दिया। सांता क्लॉस ने बच्चों को मिठाइयाँ, टॉफियाँ और केक वितरित किए, जिससे पूरा वातावरण खुशियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय की मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर श्री नितिन वात्सल्य ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव बच्चों में संस्कृतिक मूल्यों, आपसी प्रेम और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रिंसिपल/डायरेक्टर डॉ. आर. एस. तिवारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से प्रेम, सेवा, त्याग और भाईचारे की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!