काशीपुर। शहर के प्रतिष्ठित मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर द्वारा अपने नव निर्मित विद्यालय भवन में एक भव्य और रंगारंग कार्निवल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए मनोरंजन का केंद्र रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करता नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में
श्री त्रिलोक सिंह चीमा (विधायक काशीपुर), श्री विजेंद्र चौधरी (अध्यक्ष ओलंपिक एथलेटिक्स सिलेक्शन बोर्ड), श्री संजय बंसल (पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री, भाजपा),श्री धीरेंद्र कुमार साहू (खंड शिक्षा अधिकारी, काशीपुर),
श्री अरविंद राव (प्रधानाचार्य, श्री विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर),
श्री सौरभ (ज़िला प्रचारक),
श्री आशीष गुप्ता (प्रदेश मंत्री, भाजपा कार्यालय निर्माण समिति),
श्री सुशील शर्मा (ज़िला महामंत्री, भाजपा काशीपुर) उपस्थित रहें।
वहीं मुख्य अतिथियों में श्रीमती फराह सिंह (प्रधान, बांसखेड़ा खुर्द), श्री जसपाल सिंह (प्रधान, गिन्नीखेड़ा), श्री राहुल कुमार एवं श्री संदीप चतुर्वेदी (इनकम टैक्स अधिकारी), श्री दीपक मित्तल (प्रबंधक, तारावती सरोजिनी देवी विद्या मंदिर), पार्षद संजय शर्मा (छात्र संघ अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता व अभिभावक उपस्थित रहें।
अथितियों के रूप में जितेंद्र देवलाल, विनीत सिंघल, ललित रोतेला, बसंत बल्लभ भट्ट, राधे श्याम तिवारी, दीपिका अग्रवाल, कावेन्द्र डसीला, प्रदीप सपरा, अराफ़ात सिद्दीकी, प्रीति अरोड़ा, इंद्रजीत कौर, बबीता पंत , एडवोकेट विपिन अग्रवाल, एडवोकेट दीपक पांडे, डॉ संजीव गुप्ता, दिनेश नेगी , उमेश डालाकोटी, अनुज भाटिया, अर्पण शर्मा,राधा बिष्ट सिमरन कौर, प्रमोद चंद्र तिवारी, यासीन अंसारी,
मनोज मिश्रा, कविश सिद्धिकी आदि मौजूद रहें।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि
“मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने बहुत कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह सराहनीय है। नई बिल्डिंग और आधुनिक सुविधाएँ यह दर्शाती हैं कि विद्यालय भविष्य की शिक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।”
खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि
“यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप है।”
विजेंद्र चौधरी ने खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि
“कार्निवल जैसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।”
अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और बच्चों के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्निवल में विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के आधुनिक गेम्स लगाए गए, जिनमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक उपहार जीते।
विद्यालय की 3D डिज़ाइन प्रिंट्स आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखकर अभिभावक अत्यंत उत्साहित नजर आए।
कार्यक्रम में साइंस एग्जीबिशन एवं आर्ट एग्जीबिशन भी लगाई गई, जहाँ बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की झलक देखने को मिली।
अभिभावकों के लिए बनाए गए सेल्फी पॉइंट और उत्तराखंड के चारों धामों की भव्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कक्षा यूकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण वह प्रस्तुति रही, जिसमें एक ही गीत के माध्यम से भारतवर्ष के सभी धर्मों के प्रमुख त्योहारों को दर्शाया गया और उनके महत्व को सुंदर ढंग से समझाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्निवल में मोमोज, फ्राइड राइस, चाऊमीन, बर्गर, पिज़्ज़ा, छोले-भटूरे, कॉफी सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में लगभग साढ़े तीन हजार लोगों की उपस्थिति रही, जिससे विद्यालय परिसर उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. गौरव गर्ग के अथक प्रयासों की सभी अतिथियों ने सराहना की। अतिथियों ने कहा कि
“छोटे स्तर से शुरू हुआ यह विद्यालय आज एक विशाल और आधुनिक शैक्षणिक संस्थान के रूप में उभर रहा है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग जी ने जानकारी दी कि
आगामी समय में कक्षा 9वीं और 10वीं प्रारंभ की जाएंगी।
नए सत्र 2026–27 से कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई नए विद्यालय भवन में शुरू की जाएगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
