Screenshot_20251229_140319_WhatsApp.jpg

काशीपुर। अखिल भारतीय महाकाल सनातन सेवा ट्रस्ट की यहां संपन्न बैठक में आगामी 18 जनवरी को बाजपुर रोड पर होटल गौतमी हाइट्स से पहले ऑन रोड भव्य सुंदरकांड पाठ एवं सुंदरकांड पाठ के उपरांत तोले के उर्द और चावल का भंडारा किये जाने का निर्णय लिया गया। इस सुंदरकांड पाठ में अधिक से अधिक श्रृद्धालुओं को आमंत्रित किये जाने पर सहमति बनी। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक देवराज वर्मा, विजय वीर सिंह, राजेश चित्तौड़िया, लखविंदर सिंह, दीपक सक्सेना, सुरेश पवार व देवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!