Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली कि जैतपुर रोड निवासी 21 वर्षीया साधना पत्नी अमन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे के कुंडे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी और चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, करीब दो साल पहले ही साधना की शादी हुई थी। बाजपुर के बन्नाखेड़ा में उसका मायका है। तहसीलदार चंदोला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया था, लेकिन उन्हें समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!