April 5, 2026
Screenshot_20260404_112958_WhatsApp


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। जो अपने आप में अभूतपूर्व है लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर दुबे ने बताया कि पिछले सेमेस्टर में जो छात्र-छात्राएं दो-चार नंबर से पीछे रह गए थे जो क्रमशः मेरिट लिस्ट में दूसरे या तीसरे स्थान पर थे वह प्रेरणा लेते हुए पहले स्थान के लिए अपने को विश्वविद्यालय मंच पर आने की अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। छात्र आकाश कोहली पुत्र श्री सुरेंद्र कोहली निवासी काशीपुर , नेहा कांबोज पुत्री सुखदेव सिंह निवासी काशीपुर, पुष्कर सिंह पुत्र श्री जमन सिंह निवासी काशीपुर तथा कुमारी सोनाक्षी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी काशीपुर ने संयुक्त रूप से 9.20
एसजीपीए यानी 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो अपने आप में विद्यार्थियों की लग्न व परिश्रम को दर्शाता है वहीं कुमारी स्वाति सक्सैना पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी काशीपुर में 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा शिवानी रहेजा पुत्री सुरेश चंद्र गौड़ निवासी काशीपुर, प्रवीण कुमार गुप्ता पुत्र सत्येंद्र गुप्ता निवासी सुल्तानपुर पट्टी, राघव अग्रवाल पुत्र श्री मनोज अग्रवाल निवासी रामनगर व साक्षी पुत्री सुरेश कुमार निवासी काशीपुर ने संयुक्त रूप से 8.80
एसजीपीए यानी 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया यहां बताते चले की 74 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है जिसमें 44% विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वही 27% छात्र- छात्राओं ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए हैं , जो कि एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज की गुणवत्ता परख शिक्षा को दर्शाता है।
यहां बताते चलें कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन कर रहें है ।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति, फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के माता-पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डॉ सुधीर दुबे
रजिस्ट्रार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!