April 16, 2026
IMG-20260416-WA0013

रामनगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025–26) में 100% परिणाम हासिल किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होकर न केवल स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

🏆 विद्यालय टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:

गरिमा कांडपाल – 96.6%
सिद्धार्थ जोशी – 96%
सुविज्ञा अग्रवाल – 95.8%
अपर्णा खाती – 95.8%
नैतिक शर्मा – 94.8%
दिव्यांश फुलोरिया – 94.2%
आदित्य दयाल – 94%
रिया कोहली – 93.8%
मनस्विनी पांडे – 93.4%
सोमाक्ष श्रीवास्तव – 92.4%
अनस अंसारी – 92.4%
यशिका सती – 91.8%
मानसी बोहरा – 91.2%
उमा अरोड़ा – 90.4%
मोहम्मद अवान – 90.2%
संदीप सिंह रावत – 90.2%
गौरव रावत – 90.2%
आदित्य रावत – 90.2%
तनिष्का – 90.1%
वंशिका रावत – 90.1%
अलफिजा – 90.1%
अंजलिका सिंह अकेला – 90.1%
मोहम्मद अयान सैफी – 90%

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 नलिनी श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का मुख्य आधार बताया। इसके अतिरिक्त
गरिमा कांडपाल 100% अंक (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)
अंजली वोहरा 100% अंक (पेंटिंग)
गौरव रावत 100% अंक (पेंटिंग)
जैसे विषयो में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!