
काशीपुर। समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री कायस्थ सभा, काशीपुर द्वारा संचालित श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रथम लाभार्थी कन्या का विवाह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रथम आवेदन के पश्चात संस्था संरक्षक अशोक कुमार सक्सेना के नेतृत्व में संस्था की जांच समिति द्वारा संबंधित जरूरतमंद परिवार के निवास पर जाकर विस्तृत सत्यापन किया गया था। जांच उपरांत कार्यकारिणी आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई तथा विवाह हेतु सभा भवन उपलब्ध कराया गया ।
आज विवाह समारोह के अवसर पर संस्था की ओर से कन्या को ₹5100 की धनराशि के चेक के अतिरिक्त संस्था के सहयोगियों के योगदान से कन्या को गृहस्थी हेतु आवश्यक उपयोगी वस्तुएं जैसे—वॉशिंग मशीन, कूलर, सोफा, डिनर सेट, प्रेस, वाटर कूलर, गैस चूल्हा, जूसर मिक्सर एंड ग्राइंडर ,केसरोल, कूकर आदि भेंट किए गए, जिससे नवदंपत्ति के नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके।
इस पुनीत कार्य में प्रमुख सहयोगियों के रूप में ए.के. माथुर , संजय सक्सेना , गीता सक्सेना, वीरेंद्र प्रकाश सक्सेना,अश्वनी भटनागर ,बबीता सक्सेना ,राहुल शर्मा ,पवन बंसल, अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य समाजसेवियों का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने सभी सहयोगियों की इस सराहनीय भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह हमारे लिए अत्यंत संतोष का विषय है कि योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है और इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचा है। हमारा उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। हम चाहते हैं कि कोई भी जरूरतमंद कन्या केवल आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे। इस सफल आयोजन में जिस प्रकार से सभी का सहयोग प्राप्त हुआ है इससे भविष्य में भी इस तरह के परोपकारी कार्य करने का संबल प्राप्त हुआ है ।संस्था अपने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है ।यह योजना समाज के सामूहिक प्रयास से ही सफल होगी। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि अपने आसपास ऐसे जरूरतमंद परिवारों की जानकारी संस्था तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें समय पर सहायता दी जा सके।
संस्था के सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसमें जांच समिति द्वारा प्रत्येक मामले का सत्यापन किया जाता है। भविष्य में अधिक से अधिक जरूरतमंद कन्याओं तक सहायता पहुंचाने का हमारा प्रयास रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों से अपील है कि वे इस योजना से जुड़ें और अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग प्रदान करें, जिससे यह अभियान निरंतर आगे बढ़ सके।
अंत में संस्था ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद परिवार हो, तो वे उसे श्री कायस्थ सभा, काशीपुर तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।
इस दौरान संस्था संरक्षक मुकेश सक्सेना एडवोकेट , संजय सक्सेना , सुनीता सक्सेना ,कविता सक्सेना ,अपूर्व चित्रांश एडवोकेट , देवम सक्सेना आदि कायस्थ बंधु उपस्थित रहे ।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
