April 17, 2026
Screenshot_20260417_180529_WhatsApp


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत दिवस काशीपुर की जानी-मानी गायनोलोजस्टि डॉक्टर नवप्रीत कौर सहोता (सहोता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रोबोटिक सेंटर) द्वारा संस्थान की छात्राओं की सेहत से संबंधित एक टॉक शो में उनके स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर सहोता ने संस्थान की यूजी, पीजी एवं विधि की छात्राओं को उनके स्वास्थ्य संबंधित बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी आज के भागम भाग भरे दौर में महिलाएं एवं युवतियां अपने को किस प्रकार स्वस्थ रख सकती हैं इसके बारे में उन्होंने बहुत सारे उपाय एवं उपचार भी बताएं डॉक्टर निमिषा ने बताया कि यह टॉक शो इनर व्हील क्लब काशीपुर के द्वारा विशेष रूप से आयोजित किया गया था इस अवसर पर डॉक्टर सहोता ने छात्राओं के उत्सुक सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया ।
इससे पूर्व टॉक शो का शुभारंभ इनरवियर क्लब काशीपुर की अध्यक्ष डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉक्टर निमिषा अग्रवाल एवं डॉक्टर नवप्रीत कौर सहोता ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया ।
यह बताते चलें की संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार की सेमिनार, वर्कशॉप, एवं टॉक शो आयोजित करने के लिए तत्पर रहती है जिससे विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में जो परिवर्तन स्वास्थ्य संबंधित एवं अन्य क्षेत्रों में हो रहे हैं उसकी जानकारी प्राप्त हो सके और छात्राएं अपने को स्वस्थ रख सके।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिप्रा शर्मा द्वारा किया गया।

डी निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!