Screenshot_20260429_131851_Facebook

जसपुर। विधानसभा के पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रेस जारी बयान में उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) पर चर्चा की और केंद्र सरकार के प्रयासों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने सदन में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
डॉ. चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद इन दलों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने का साहस भाजपा सरकार ने दिखाया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के हित में लगातार योजनाएं लागू कर रही है। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!