IMG-20260428-WA0064

काशीपुर के महुआखेड़ा क्षेत्र में कुमाऊं गढ़वाल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम महापौर दीपक बाली ने सहभागिता निभाते हुए उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और उद्यमियों के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर केजीसीसीआई के अध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित गौरव जैन, नितिन अग्रवाल, मुकेश गौड़, पुनीत सिंघल, सत्यम अग्रवाल, ईओ महुआखेड़ा सतीश कुमार, एई लोक निर्माण विभाग परवेज आलम, एई लोक निर्माण विभाग बलवंत सिंह भंडारी, एसडीओ उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड महक मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं के समाधान, बेहतर समन्वय और क्षेत्र के औद्योगिक वातावरण को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महापौर दीपक बाली ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!