काशीपुर ज्ञानार्थी कॉलेज में मदर्स डे बड़े ही उत्साह और भावनात्मक वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं की तस्वीरों को सुंदर पोर्ट्रेट के रूप में प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और अपनी माताओं के प्रति प्रेम को देखकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।
कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मदर्स डे पर आधारित गीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को माता-पिता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवनभर त्याग और संघर्ष करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मल्होत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशन हेड प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर एकेडमी डॉ. मनोज मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना ki

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



