Screenshot_20260512_162405_WhatsApp

काशीपुर। शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे द टचवुड स्कूल के छात्र ने एक बार फिर विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया है। ग्यारहवीं ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट वुशु चैंपियनशिप 2026 में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अब्दुल रहमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया प्रतियोगिता का आयोजन काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जिसमें जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप के दौरान हुए मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। ऐसे चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के बीच अब्दुल रहमान अख्तर ने आत्मविश्वास, अनुशासन, जोश और बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों और उपस्थित खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।अब्दुल रहमान की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का यह परिणाम है, जिसने पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना बेहद गर्व की बात है। अब्दुल रहमान ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय हमेशा बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता रहेगा।” विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि द टचवुड स्कूल हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, ताकि छात्र हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि अब्दुल रहमान शुरू से ही खेलों के प्रति समर्पित और अनुशासित छात्र रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!