Screenshot_20260614_105830_WhatsAppBusiness

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने परिवार सहित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी समय रहते अपने नामों का सत्यापन एवं पंजीकरण सुनिश्चित करें, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके। विधायक श्री चीमा ने कहा कि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं तथा उपलब्ध विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया है और यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने मतदान अधिकार का संरक्षण करे। उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होता है तथा प्रत्येक वोट क्षेत्र, राज्य और देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विधायक चीमा ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि सभी नागरिक इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा सत्यापन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान पूर्व विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा, तहसीलदार श्री पंकज चंदोला, एएलएमटी श्री जगप्रीत सिंह एवं बीएलओ गण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के अंत में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन कर लें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!