







काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुंडेश्वरी आगमन पर काशीपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके संगठनात्मक कौशल और कार्यशैली से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिल रही है तथा संगठन जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन आगामी समय में और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता और बढ़ेगी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कुंडेश्वरी में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम संगठनात्मक एकता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



