







काशीपुर। भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज काशीपुर कचहरी परिसर में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा एक विशाल ठंडे शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में मौजूद आमजन, वादकारियों, कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं को ठंडा शरबत और चने वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बार एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जनहित में शरबत और चना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने और मानव सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालयों में लोगों को न्याय दिलाने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। इसी भावना के साथ कचहरी परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ठंडा शरबत उपलब्ध कराया गया ताकि उन्हें भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट नरगिस ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। बार एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलकर सेवा भाव से इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और आगे भी जनहित के ऐसे कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और बार एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की।

लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल राहत प्रदान करते हैं बल्कि समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं। शरबत वितरण कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे, वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ शर्मा, काशीपुर बार एसोसिएशन सचिव एडवोकेट यशवंत चौहान, एडवोकेट अनूप शर्मा, एडवोकेट केवल कुमार शर्मा, एडवोकेट नरगिस, एडवोकेट सारिका मखीजा, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र पन्नू, एडवोकेट नवजोत सिंह, एडवोकेट चिराग अरोड़ा, एडवोकेट अर्जुन अरोड़ा, एडवोकेट हरजोत सैनी, एडवोकेट बलविंदर सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पूरे कचहरी परिसर में सेवा और जनकल्याण की भावना देखने को मिली तथा अधिवक्ताओं ने स्वयं लोगों को शरबत और चने वितरित कर सामाजिक एकता एवं मानव सेवा का संदेश दिया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



